रेखा, जिन्हें बॉलीवुड की सबसे रहस्यमयी और प्रतिष्ठित एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। उनकी मांग में भरे सिंदूर ने हमेशा लोगों के बीच जिज्ञासा पैदा की है। 1981 में, जब रेखा को फिल्म "उमराव जान" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल रहा था, तब राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने उनसे उनके सिंदूर को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा।