24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की एक्ट्रेस बोली- जब कोई जीवित रहता है तब उसकी सराहना क्यों नहीं की जाती

जरीन खान ( Zarine Khan ) ने पूछा कि जीवित लोगों की सराहना क्यों नहीं की जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया ( social media ) पर लिखा, इस समय मेरे दिमाग में बहुत ढेर सारे क्यों हैं। दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है। क्यों जीवित रहने पर उनकी सराहना नहीं की जाती, जितना मरने के बाद की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Jun 2020, 10:10 AM IST

sushant singh Rajput

sushant singh Rajput

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ( Bollywood actress Zarine Khan ) ने उनके दिमाग में चल रहे विचारों को लोगों से साझा किया। उन्होंने पूछा कि जीवित लोगों की सराहना क्यों नहीं की जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया ( social media ) पर लिखा, इस समय मेरे दिमाग में बहुत ढेर सारे क्यों हैं। दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है। क्यों जीवित रहने पर उनकी सराहना नहीं की जाती, जितना मरने के बाद की जाती है। क्यों लोगों को किसी के जीवन की परवाह नहीं होती है, वहीं मरने के बाद उस पर सबके विचार और राय आने शुरू हो जाते हैं। क्यों एक जीनियस/ उच्च बुद्धि वाले व्यक्ति की पहचान मानसिक रूप से बीमार/अस्थिर होने के रूप में की जा रही है।

उन्होंने कहा, क्यों सोशल मीडिया आपकी खुशी और आपके दु:ख की पहचान करने वाला टूल बन गया है। क्यों दुनिया इतनी क्रूर हो जाती है, क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक व्यवसाय या टीआरपी बन के रह गई है। क्यों, क्यों, क्यों, आखिर क्यों। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Actor Sushant Singh Rajput) के निधन के कुछ दिनों बाद जरीन की यह पोस्ट आई है। इन दिनों सभी जगह सुशांत की मौत को लेकर कई प्रकार के सवाल किए जा रहे है। जरीन खान ने सलमान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड कदम रखा था।

मुंबई पुलिस को मिली पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट
मुंबई पुलिस को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। इस पर पांच डॉक्टरों की एक टीम ने साइन किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हिसाब से अभिनेता के शरीर पर किसी संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उनकी मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से होना बताया गया है। उनके नाखून भी साफ पाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट रूप से आत्महत्या का मामला है और इसमें कोई साजिश नहीं है।

सुशांत ने 14 जून को किया था सुसाइड
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। उनके पार्थिव शरीर को उसी दिन पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया था। इस बीच, मुंबई पुलिस ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके पिता और बहनों, उनके करीबी दोस्तों, नौकरों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं, इसके अलावा निर्देशक मुकेश छाबड़ा का भी बयान दर्ज किया है जो सुशांत की आगामी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक हैं।