28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की जगह रवीना टंडन को आमंत्रण, एक्ट्रेस ने किया इंकार

‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की जगह रवीना टंडन को आमंत्रण, एक्ट्रेस ने किया इंकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले दो सप्ताह से रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में उनके पति राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले में फंसने के चलते नजर नहीं आ रही हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब मेकर्स ने रवीना टंडन को सम्पर्क किया है। हालांकि रवीना ने यह कहते हुए मना कर दिया है कि ये शो शिल्पा को बिलॉन्ग करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 30 Jul 2021, 7:29 PM IST

shilpa_shetty_ravina_tandon.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो केस मामले को लेकर चर्चा में हैं। जब ये मामला सामने आया, तब शिल्पा के हाथ में दो प्रोजेक्ट थे। पहला उनकी फिल्म 'हंगामा 2' और दूसरा 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में वे जज के रूप में नजर आ रहीं थीं। इस केस के चलते 'हंगामा 2' पर भी असर पड़ा और उनके शो में जजिंग की कुर्सी पर भी। मामला सामने आने के बाद से वह शो में जज के रूप में नजर नहीं आ रही हैं। खबरों के अनुसार फिलहाल के लिए उनका रिप्लेसमेंट तलाशा जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस रवीना टंडन को इस शो के लिए एप्रोच किया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने ना कह दिया है।

रवीना ने कहा-शो शिल्पा शेट्टी का
दरअसल, करीब दो सप्ताह से शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज की कुर्सी पर नजर नहीं आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके पति के विवादों में आने के चलते ऐसा बदलाव किया गया है। खबरों की मानें तो शिल्पा का रिप्लसेमेंट ढूंढ़ा जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस रवीना टंडन को शो के निर्माताओं ने सम्पर्क किया है। लेकिन रवीना ने मना कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रवीना ने यह कहते हुए मना कर दिया है कि ये शो शिल्पा को बिलॉन्ग करता है। उनकी इच्छा है कि शिल्पा ही इसे कंटीन्यू करे। बताया जाता है कि इन दिनों रवीना देश से बाहर विदेश में हैं। उनके अगले माह लौटने की उम्मीद है। 'नच बलिए' शो में जज रह चुकीं रवीना मेकर्स की पसंदीदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में है।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, अश्लील फिल्म बनाने का लगा आरोप

यह भी पढ़ें : खुद बेहद फिट होने के बावजूद 51 साल की हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज जैसी बॉडी चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी नजर आएंगे आगामी एपिसोड्स में
इस बीच 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में शिल्पा की जगह अन्य मेहमान कलाकारों को गेस्ट के रूप में बुलाए जाने का क्रम जारी है। एक एपिसोड में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को आमंत्रित किया गया, तो दूसरे एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख को बुलाया गया। रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी एपिसोड के सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी को बुलाया जा रहा है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर इस शो का शुरू से हिस्सा रहे हैं। जब भी इनमें से कोई सेलेब उपलब्ध नहीं रहता है, तो गेस्ट कलाकारों को विशेष रूप से शो में आमंत्रित किया जाता है।