कई निर्माताओं ने रिजेक्ट किया गाना
दरअसल, सलमान खान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 'ओ ओ जाने जाना' को कई प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। पहले इस गाने को ' प्यार किसीसे होता है' में लिया जाना था, लेकिन नहीं लिया गया। बाद में इसे 'प्यार किया तो डरना क्या' में जगह मिली। सलमान ने कहा था,' मैंने इस गाने को सुना तो मुझे लगा कि जितने गाने मैंने सुने, उनमें से सबसे शानदार था। इसलिए मैंने इसे एक मूवी में लेने का प्रयास किया, फिर दूसरी में और ऐसे कई मूवीज में लेने का सोचा गया। इस गाने को मेरे लिया किसी ने नहीं लिया।' सलमान ने आगे बताया, 'जब हमने 'प्यार किया तो डरना क्या' शुरू की, तो मैंने कहा,'अगर ये गाना मुझे इतना पसंद आया है, तो मैं इसे इस फिल्म में लूंगा।'