script

जब संजीव कुमार ने किया हेमा मालिनी को प्रपोज, नाराज धर्मेन्द्र ने नहीं होने दिए दोनों के एक साथ शॉट

locationमुंबईPublished: May 27, 2021 08:32:56 pm

अभिनेता संजीव कुमार एक्ट्रेस हेमा मालिनी को पंसद करते थे। एक बार वे हेमा से शादी के लिए उनकी मां से भी मिले। ‘शोले’ की शूटिंग में संजीव ने हेमा को प्रपोज कर दिया था। इससे नाराज धर्मेन्द्र ने निर्देशक से कहा था कि हेमा और संजीव का एक भी शॉट साथ में नहीं होना चाहिए। ऐसा ही हुआ।

sanjeev_kumar.png

मुंबई। 60 से 80 के दशक में जितनी पॉपुलर हेमा मालिनी थीं, उतने ही लोकप्रिय अभिनेता संजीव कुमार थे। कहा जाता है दोनों के फैंस ही नहीं, साथ काम करने वाले स्टार्स भी उनके मुरीद थे। हेमा मालिनी के चाहने वाले स्टार्स में धर्मेन्द्र, जीतेंद्र, संजीव कुमार, राजकुमार जैसे स्टार्स के नाम आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव कुमार को हेमा इतनी पसंद आ गई थीं कि वह शादी की बात करने उनकी मां से मिलने पहुंच गए थे।

शादी के लिए हेमा की मां से की मुलाकात
दरअसल, संजीव कुमार खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा मालिनी के दीवाने थे। ऐसा नहीं था कि उन्हें कोई और एक्ट्रेस पसंद नहीं करती थीं। हेमा की तरह संजीव को भी कई एक्ट्रेस चाहती थींं। लेकिन संजीव कुमार को लगता था कि हर एक्ट्रेस उनके पैसे के लालच में प्यार का नाटक करती हैं। उन्होंने कई प्रपोजल रिजेक्ट कर दिए थे। हालांकि वे खुद हेमा मालिनी को चाहने लगे थे। अपनी चाहत के चलते संजीव ने हेमा की मां से उनका हाथ मांगने की बात कही। लेकिन हेमा की मां ने यह कहकर टाल दिया कि उन्होंने हेमा के लिए सजातीय लड़का ढूंढ़ रखा है।

यह भी पढ़ें

हेमा मालिनी ने कर दी थी शाहरुख खान और गौरी खान की सुहागरात बर्बाद

‘शोले’ के दौरान किया प्रपोज, नाराज हुए धर्मेन्द्र
हेमा मालिनी की मां की बात सुनकर संजीव कुमार काफी निराश हुए। लेकिन किस्मत ने उन्हें हेमा के साथ काम करने का मौका दे दिया। दोनों ने ‘शोले’ फिल्म एक साथ की। इस दौरान हालांकि हेमा की शादी तो नहीं हुई थी, लेकिन उनका धर्मेन्द्र के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बीच मौका देखकर संजीव कुमार ने हेमा को प्रपोज कर दिया। जब इसकी जानकारी धर्मेन्द्र को हुई तो वे संजीव से बेहद नाराज हुए। धर्मेन्द्र ने इस बात की शिकायत निर्देशक रमेश सिप्पी से की और यह तय करवाया कि इस मूवी में संजीव और हेमा का साथ में एक भी सीन नहीं होना चाहिए। इसीके चलते निर्देशक ने कुछ इस तरह से शूट किया कि दोनों का एक भी सीन साथ में नजर नहीं आता है।

यह भी पढ़ें

जब हेमा मालिनी के कारण राजकुमार ने लगाई मिथुन चक्रवर्ती को डांट

संजीव कुमार ने नहीं की शादी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि हेमा मालिनी के ना कहने के कारण संजीव कुमार ने जीवनभर शादी नहीं की। ऐसा नहीं था। संजीव कुमार के जीवन में कई महिलाएं आईं, कईयों से उनका नाम जुड़ा। एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने तो उनके सामने शादी का प्रस्ताव ही रख दिया था। लेकिन संजीव ने न सुलक्षणा से शादी की और न ही किसी और एक्ट्रेस से अफेयर किया। वे यही मानते थे कि सभी एक्ट्रेस उनके पैसे के कारण उनके पीछे आती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो