रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह फोटोग्राफर्स और फैंस के बीच घिरी हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं इस दौरान टीशू बेच रही महिला भी भीड़ में घुस जाती है और दीपिका के अपील करती हैं कि वह उनसे टीशू खरीद लें। इस बीच एक्ट्रेस संग मौजूद बॉडीगॉर्ड्स उस महिला को हटाने की कोशिश करते हैं हैं। लेकिन वह महिला दीपिका के और पास आ जाती है और दीपिका का बैग खींचने की कोशिश करती है। जैसे ही दीपिका को यह महूसस होता है कि कोई उनका बैग खींच रहा है। वह पीछे मुड़ती हैं और अपना बैग आगे खींच लेती हैं।