
Yami Gautam father Mukesh Gautam
Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम अपने पिता मुकेश गौतम के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपने पिता की प्रशंसा करने के बाद अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर यामी गौतम ने बताया कि वह अपने पिता के राष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर काफी खुश हैं। इसके साथ ही वह इस पल को लेकर वह भावुक भी हैं। यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम ने अपनी फिल्म 'बागी दी धी' के लिए सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा ‘काश मैं बता पाती कि इस समय मेरा दिल कितना खुश और भावुक है।‘ ‘मेरे पिता मुकेश गौतम का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना, इस बात का सच्चा प्रमाण है कि समय की कसौटी पर खरा उतरने और इसे साकार करने के लिए आपको किसी और की नहीं बल्कि अंतरात्मा की जरूरत होती है।‘
‘मेरे पिता की नैतिकता, काम के प्रति जुनून और जीवन में ईमानदारी उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है और उनके बच्चों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विरासत भी है।‘
यामी ने बताया ‘मेरे सबसे अच्छे मार्गदर्शक होने से लेकर ट्रेन में अकेले चढ़ने के लिए सबसे स्पष्ट निर्देश देना हो, सफर के दौरान उनके कुछ सबसे यादगार अनुभव, चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां रही हों, अपना सर्वश्रेष्ठ देने की क्षमता, हर हाल में खुश रहना हमें आपने ही सिखाया।'
आर्टिकल 370 अभिनेत्री ने कहा 'मेरे पिताजी ने कभी किसी से मेरी सिफारिश नहीं की, क्योंकि उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा था कि उनकी तरह ही कठिनाइयों से भरी यह मेरी अपनी यात्रा होगी।' 'मुझे अपने श्रम का सबसे अच्छा फल मिलेगा।' 'वह हमेशा मेरे भाई-बहनों के साथ खड़े रहे हैं और हर तरह से हमारी रक्षा की है।'
यह भी पढ़ें:Lawrence Bishnoi को Salman Khan की धमकी वाला वीडियो 100 परसेंट फर्जी, जानें सच्चाई?
Updated on:
17 Oct 2024, 10:07 PM IST
Published on:
17 Oct 2024, 10:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.