इस वीडियो को देखकर धनश्री के फैंस युजवेंद्र चहल को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर कैसे कोई तलाक के बाद इतनी जल्दी जिंदगी में आगे बढ़ सकता है। ये तलाक होने से पहले से चल रहा है और यही वजह है कि उन्होंने धनश्री को छोड़ दिया। आरजे महविश के लिए युजवेंद्र ने पत्नी धनश्री को धोखा दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “युजवेंद्र भाई इतनी जल्दी मूवऑन।” दूसरे ने लिखा, “ये तो होना ही था धनश्री और युजवेंद्र का तलाक आज नहीं तो कल होना ही था।” तीसरे ने लिखा, “धनश्री को आरजे महविश के लिए आपने धोखा दिया है।”