क्रिकेटर के पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद धनश्री ने हाल ही में अपनी दुबई वाली पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत समय बाद दुबई वापस आई हूं, यहीं बचपन बीता और ग्रेजुएट भी हुई। इस शहर से जुड़ी कई यादें हैं। यहां के बदलते रूप को देखकर दिल खुश हो गया। इस बार का सबसे खास पल रहा, एक सुंदर हिंदू मंदिर जाना, जहां बहुत शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिली। बहुत कुछ सीखा, महसूस किया और पुराने जुड़ाव को फिर से जिया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने ग्रोथ के लिए, अपनी जड़ों के लिए और इस कनेक्शन के लिए।’