16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामिया फायरिंग पर सुशांत सिंह ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ‘निहत्थे को देख कर ही खून खौलता है क्या?’

सुशांत सिंह (Sushant Singh ) और जीशान अयूब (bollywood actor zeeshan ayyub) ने दिल्ली पुलिस (delhi police) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 31 Jan 2020, 8:12 AM IST

Sushant Singh

Sushant Singh

नई दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी (Jamia) के बाहर CAA के खिलाफ प्रदर्शन में एक शख्स ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया थे। वहीं इस घटना के बाद पूरे देश में आर्कोस का माहौल है। इस बीच सावधान इंडिया (savdhaan india) शो में काम कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह (Bollywood Actor Sushant Singh ) ने दिल्ली पुलिस (delhi police) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जामिया फायरिंग पर सुशांत सिंह ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ‘निहत्थे को देख कर ही खून खौलता है क्या?’

दरअसल, सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘क्यूं दिल्ली पुलिस आज लाठियां नहीं उठीं आपकी? सिर्फ निहत्थे छात्रों को देख कर ही खून खौलता है न आपका? आज घर जा कर अपनी बहादुरी के किस्से जरूर सुनाना अपने परिवार को।"

वहीं बॉलीवुड एक्टर जीशान अयूब (bollywood actor zeeshan ayyub) ने इस घटना की निंदा करते हुए लिखा कि 'Confuse क्यूं हो रहे हैं लोग? आज जामिया में गोली चलना कोई इत्तेफाक नहीं है भाई!! ये बिलकुल साफ सीधी statement है!!'

बता दें गुरूवार को कुछ लोग जामिया यूनिवर्सिटी (Jamia) के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी अचनाक एक शख्स खुलेआम बंदूक लेकर घुसा और ये लो आजादी' का नारा लगाते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र के हाथ में गोली लग गए। फिलहाल शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।