पिछले साल खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली, अनमोल ठकेरिया की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि अनमोल बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के बेटे हैं और इस फिल्म टाइटल 'ट्यूजडेज एंड फ्राइडेज' बताया जा रहा है। अनमोल इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनके अपोजिट झटलेका मल्होत्रा लीड किरदार में नजर आएंगी। ताजा अपडेट के मुताबिक, अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में करीम मोरानी की बेटी जोया मोरानी का नाम भी जुड़ गया है। जबकि इस फिल्म से फॉर्मर ब्यूटी क्वीन, मिस इंडिया इंटरनेशनल (2014) झटलेका मल्होत्रा भी डेब्यू करने जा रही हैं। हाालांकि, जोया मोरानी की यह पहली फिल्म नहीं है इससे पहले वे शिवम नायर की फिल्म 'भाग जॉनी' से डेब्यू कर चुकी हैं।