
woman
बदायूं। जिले में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में गर्भवती महिला की तहेरे भाई ने पिटाई कर दी। पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गयी। इसके बाद महिला के परिजन उसको जिला अस्पताल ले गए लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर वहां से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद ऑपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे की मृत्यु हो गई। महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गर्भवती महिला को लाठियों से पीटा
मामला बदायूं जिले के उसावां थाना इलाके के गांव साड़ी का है जहां एक महिला रक्षाबंधन पर अपने भाई के पास मायके आई हुई थी। वहां पर पड़ोस में रहने वाले उसके तहेरे भाइयों से महिला का सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि तहेरे भाइयों राजेंद्र, लेटर बाबू और रवींद्र ने महिला को लाठियों से पीटा। जबकि महिला गर्भवती थी। इस बीच महिला की हालत बिगड़ गई और वो जमीन पर गिर गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। इसके बाद परिजन महिला को पहले सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसका आॅपरेशन करने की बात कही। आॅपरेशन के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।
ये कहना है एसपी का
इस मामले में एसपी सिटी जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि महिला से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। उस महिला का एक बच्चा भी हुआ था जिसकी मृत्यु हो गई। सारी विवेचना इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
31 Aug 2018 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
