बदायूं। लाव लश्कर के साथ इटावा से चार्ज लेने आए डॉक्टर का क्षय रोग विभाग में तैनात स्टॉफ से विवाद हो गया। विवाद की जड़ शराब बताई जा रही है। हंगामे में मारपीट, तोड़फोड़़ हुई और कपड़े भी फाड़े गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से माफीनामा लिखने के बाद विवाद शांत हुआ।