2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी करने से इनकार किया तो युवती को पुल से फेंका

शादी से इनकार करने पर युवती को दो युवकों ने पुल से नीचे फेंक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 25 Apr 2018, 4:19 PM IST

घायल युवती

बदायूं। शादी से इनकार करने पर युवती को दो युवकों ने पुल से नीचे फेंक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उसहैत थाना क्षेत्र के बदायूं कदारगंज रोड के गंगा पुल की है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती खुद पुल से कूदी थी। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने भी यही बताया है।


दो युवकों पर लगाया आरोप
उसहैत कस्बा की रहने वाली युवती और उसका परिवार हरियाणा करता था। उसका परिवार कुछ दिन पहले ही बदायूं लौटा था। पीड़िता के मुताबिक मां-बाप ने उसकी शादी उसके चचेरे भाई कल्लू के साथ तय कर दी है। किसी बात को लेकर पीड़िता कल्लू से नाराज थी। वो उससे शादी नहीं करना चाहती थी। आरोपी है कि इसी बात को लेकर कल्लू ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के पास जा रही थी। बदायूं कदारगंज रोड के गंगा पुल पर बाइक सवाल कल्लू और उसके साथी ने युवती को पकड़ लिया और उसे पुल से नीचे फेंक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवती को जिला अस्पताल लेकर आए। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के भाई सांसद धर्मेन्द्र ने इस जिले में कराया इतना विकास, घबराये भाजपा विधायक, मुख्यमंत्री को लिखा ये पत्र

युवती ने खुद ही लगाई छलांग
इस संबंध में एसएसपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती खुद ही पुल से कूदी है। घटनास्थल के आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को यह बताया है। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या वजह है। इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।