बीजेपी पर बोला हमला
बदायूं पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। सांसद ने कहा कि किसी सरकार में पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं के बाल खींचते नहीं देखा होगा,य जबकि बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में पिछड़ों और दलितों का सम्मान नहीं होता। केशव मौर्या केवल नाम के उप मुख्यमंत्री हैं, उनकी तो नेमप्लेट भी हटवा दी गई थी। आज कहीं लखनऊ में उनका पोस्टर नहीं लगा है। यह पिछड़ों के साथ अन्याय और अत्याचार है।