
बदायूं। बदायूं के कस्बा बिनाबार में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का ताऊ लगता है। मासूम को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों ने दबोचा आरोपी, जमकर लगाई पिटाई
वारदात बिनावर थाना क्षेत्र की है। थाने के पीछे रहने वाले परिवार की डेढ़ साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाला विवेक नाम का युवक खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। नशे की हालत में दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गये। दरिंदे की हरकत देख गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया, जमकर धुनाई लगाई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप
इलाज के लिए तड़पती रही मासूम
मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम करीब डेढ़ से दो घंटे इलाज के लिए महिला अस्पताल में तड़पती रही। कोई भी सरकारी महिला डॉक्टर उपस्थित न होने के कारण मासूम को बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस के अधिकारियों ने एडीएम और सीएमओ को डॉक्टर नाजिया की इमरजेंसी ड्यूटी होने के बाद भी अनुपस्थित होने की जानकारी दी। प्रभारी सीएमएस हाकिम सिंह की तहरीर पर डॉ नाजिया के खिलाफ सरकारी कार्य में लापरवाही का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए बरेली भेज दिया गया है।'
आरोपी गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी विवेक को मौका ए वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। विवेक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
23 Oct 2017, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.