बदायूं। शिवपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के मौजूद न होने और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव से मनमुटाव के सवाल पर कहा कि धर्मेंद्र मेरे साथ रहे, इनकी पढ़ाई लिखाई मैंने कराई, इनकी और इनके परिवार की शादियां भी मैंने कराईं। धर्मेंद्र के पिताजी मेरे बड़े भाई हैं और आज भी मेरे साथ हैं। शिवपाल यादव ने इशारों इशारों में अखिलेश यादव पर भी हमला किया। सपा नेता शिवपाल यादव बदायूं के ककराला कस्बे में होने वाले उर्स में शामिल होने आये थे।