7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएसपी ने किया कुछ ऐसा कि दुकानदारों की उड़ गई नींद, खुद हटा​ लिया अतिक्रमण, बोले अब नहीं घेरेंगे कभी सड़क

दुकानदारों की रात आंखों में कट गई, लेकिन सुबह जब विधायक के साथ एसएसपी से मिले।

2 min read
Google source verification
encroachment

encroachment

बदायूं। एसएसपी बदायूं ने किया कुछ ऐसा, कि दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा लिया। पहले सड़क पर बनी पुलिस चौकी को तोड़ दिया गया, उसके बाद दुकानों को अल्टीमेटम दिया गया। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों की रात आंखों में कट गई, लेकिन सुबह जब विधायक के साथ एसएसपी से मिले। एसएसपी के आश्वासन के बाद दुकादारों ने राहत की सांस लीं। दरअसल दुकानदारों को डर था, कि पुलिस चौकी के टूटने के बाद अतिक्रमण की जद में उनकी दुकानें भी न आ जाएं। एसएसपी ने आश्वासन दिया, कि वे नियम से दुकान चलाएंगे, तो उन पर कार्रवाई नहीं होगी।

ये है मामला
दो दिन पहले एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर कचहरी पुलिस चौकी के भवन को गिरा दिया गया था। आसपास के दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह 23 जून तक अपनी दुकानें खाली कर लें। अन्यथा उनकी दुकानों पर जेसीबी चलवा दी जाएगी। इस आदेश के बाद दुकानदारों की रातों की नींद उड़ी हुई थी। दुकानदार विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ एसएसपी और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे।काफी देर तक हुई वार्ता के बाद दुकानदारों ने कहा कि वह रोड से सात फिट जगह छोड़कर अपनी दुकानों को चलाएंगे। इस शर्त पर उनसे दुकानें खोलने को कहा गया।

खुद हटा लिया अतिक्रमण
एसएसपी ने कहा कि अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है इसकी वजह से शहर पूरी तरह से जाम हो रहा है। इस बात पर विधायक और एसएसपी को सभी ने भरोसा दिया कि वह रोड से सात फिट तक अपनी दुकानें पीछे कर लेंगे। एसएसपी के आदेश के बाद दुकानदारों ने दुकानों के आगे का अतिक्रमण खुद हटाने के बाद दुकानों को खोला, तो सड़क भी चौड़ी दिखने लगी।

ये भी पढ़ें - दिल्ली के दंपति को बाइक की सवारी पड़ी महंगी, लाखों का माल गवां बैठे