10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़ तंत्र: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने पर युवकों को मिली ऐसी सजा

बदायूं में युवकों का सिर मुंडन कराकर उसे पूरे गांव में घुमाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 31 Aug 2018, 10:55 AM IST

crime

भीड़ तंत्र: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने पर युवकों को मिली ऐसी सजा

बदायूं। ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर बाजार में बेचना एक चोर को भारी पड़ गया। चोरी की बैटरी के साथ उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई लगाई और बाद में सिर मुंडन कराकर उसे पूरे गांव में घुमाया। इस मामले में पुलिस तमाशाबीन बनी रही। बाद में पुलिस चोर को थाने ले आई।

मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गंज गांव का है। यहां बुधवार को दो युवकों को गांव के ही नाथू के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके बेचना महंगा पड़ गया। दोनों युवकों फैजान और अर्जुन को बैटरी बेचने के दौरान पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई करते हुए सिर मुंडवाकर दोनों को गांव में घुमाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चोरी की बैटरी भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ट्रैक्टर खड़ा था घर के बाहर
बताया गया है कि नत्थूलाल का ट्रैक्टर बुधवार रात घर के बाहर खड़ा था। रात में किसी समय चोर उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके ले गए। गुरुवार सुबह नत्थूलाल सोकर उठे तो उन्हें बैटरी चोरी का पता चला। उसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार शाम करीब चार बजे गांव के ही दो युवक अर्जुन और फैजान वही बैटरी लेकर एक मोबाइल की दुकान पर बेचने के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से बैटरी बेचने का जिक्र किया। इस पर दुकानदार को मामला संदिग्ध लगा। उसने चुपके से गंज गांव के लोगों को बैटरी आने के बारे में बता दिया। उसके बाद गंज गांव के दर्जनों लोग उस दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को दुकान के बाहर ही दबोच लिया और उनकी पिटाई लगा दी। बाद में ग्रामीणों ने दोनों के आधा सिर मुंडवा दिए। फिर दोनों को गांव ले गए। गांव वाले दोनों आरोपियों को गांव में घुमा रहे थे कि तब तक दो सिपाही गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने नत्थू की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी बैटरी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है