पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि युवक व युवती अलग-अलग बिरादरी से हैं। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में नाकाम होकर युवक ने सुबह जान दे दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही किशोरी ने भी मौत को गले लगा लिया। युवक 11वीं कक्षा का छात्र था, जबकि युवती ने इस बार हाईस्कूल के पेपर दिए थे। दोनों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।