मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीसीएसयू में मई के तीसरे सप्ताह से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। रजिस्ट्रेशन से पहले स्थानीय कॉलेज को भी सूचना दे दी जाएगी। ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स संबंधित कॉलेज में भी इस विषय में जानकारी ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन की शुरू करने प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जांएगे। जानकारी के अनुसार, रोल नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रिजल्ट आने के सप्ताहभर बाद तक रख सकती है। इस दौरान स्टूडेंट्स को केवल अपने रोल नंबर के साथ 10वीं की डिटेल्स या पूर्व के वर्षों के नंबरों की डिटेल ऑनलाइन भरनी होगी।