13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के आरोप में दबंगों ने किशोर पर ठाया कहर, पीट-पीटकर दोनों पांव तोड़ डाले

किशोर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पीटा
2 min read
Google source verification
beaten_boy.png

बुलंदशहर. चोरी के आरोप में दबंगों ने नाबालिग लड़के को बर्बरता पूर्वक इतना पीटा कि उसकी चमड़ी उधड़ गई। दबंगों की पिटाई से लड़के के शरीर पर जगह-जगह नीले निशान पड़ गए हैं। इसके साथ ही दबंगों ने किशोर के दोनों पाव भी ताड़ दिए। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मिली शिकायत को NCR तब्दील कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब NCR को FIR में तरमीम कराने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से छाया सन्नाटा तो बेखौफ होकर आबादी वाले इलाकों में घूमने लगे जंगली जानवर

जिस किशोर की बेरहमी से पिटाई की गई है। वह छतारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी उम्र मात्र 13 साल है। जिसके हिप्स और शरीर पर जगह-जगह पड़े नीले रंग के निशान दबंगों की बर्बरता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच मदरसा संचालक मुफ्ती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी

दरअसल नाबालिग किशोर खेत पर गेहूं काटने गया था। इसी दौरान चोरी करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही दबंग सचिन , अमरदीप, दलवीर व चेतन ने किशोर को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे और बेल्टों से उसकी इतनी बर्बरता पूर्वक पीटा कि उसे अधमरा कर दिया और इसके बाद वे फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को एनसीआर में दर्ज कर दिया, लेकिन अब मामला जैसे ही मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दबंगों के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं । वहीं, पीड़ित किशोर की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे बुलंदशहर से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।