23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / लॉकडाउन से छाया सन्नाटा तो बेखौफ होकर आबादी वाले इलाकों में घूमने लगे जंगली जानवर

लॉकडाउन से छाया सन्नाटा तो बेखौफ होकर आबादी वाले इलाकों में घूमने लगे जंगली जानवर

देवबंद शहर के एक घर में पहुंचा मोर को जोड़ा नोएडा के सेक्टर 128 में घूमती नजर आई नीलगाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 Apr 2020, 2:46 PM IST

nilgayee.png

देवबन्द. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किए गए लॉकडाउन से शहरों से छाए सन्नाटे जंगली जानवरों को आकर्षित करने लगे हैं। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों को बिना किसी वजह से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। वहीं, लॉकडाउन का फायदा उठाकर जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। देवबंद शहर के एक घर में मोर को जोड़ा पहुंच गया। वहीं, नोएडा के सेक्टर 128 में एक नीलगाय घूमती नजर आई।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच मदरसा संचालक मुफ्ती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी

लाकडाउन का पालन करते हुए लोग भले ही अपने-अपने घरों में कैद हो गए हों, लेकिन आजाद पक्षी इस लाकडाउन में भी शहर का भ्रमण करने के लिए निकलने लगे हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर का एक जोड़ा एक घर के आगन में उतर आया। देवबंद शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में राष्ट्रीय पक्षी मोर के घर के आगन में आने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। जब विनोद कुमार के घर के आगंन में आया तो परिवार के लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए। पुरा परिवार मोर के जोड़े की सेवा में लग गया। परिवार के लोगों ने मोर को गेहूं के दाने डाले और घर के आगन में टहल रहे मोर के जोड़े के फोटो खींचने लगे। घंटों तक इस परिवार ने लाकडाउन में मोर के जोड़े के साथ अपना समय गुजारा।

यह भी पढ़ें: Corona के खिलाफ जंग के बीच हड़ताल पर गया पैरामेडिकल स्टाफ, बोले- घर चलाने को नहीं है पैसे

विनोद ने बताया की हमने इसकी जानकारी अपने परिचतों को भी दी। मोर घंटों आगन मे घुमकर दाना चुगते रहे और फिर उड़ कर चले गए। उनका मानना है कि लाकडाउन के चलते लोग घर पर हैं। सड़कों पर सन्नाटा है और वाहन भी सड़कों पर कम दोड़ रहे हैं, जिससे प्रदूषण भी कम हो रहा है। वातावरण शुद्ध है, इसी कारण ये मोर आबादी के क्षेत्र में आ गए होंगे।

यह भी पढ़ें- Moradabad: कोरोना पॉजिटिव पति को सौंप दिया था पत्नी का शव, रिपोर्ट आने के बाद गांव में दहशत

वहीं, नोएडा सेक्टर-128 जेपी अस्पताल के पास बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे कई नील गाय सड़क के किनारे घूमती मिलीं। कुछ लोग उसके पास से गुजरे तो नीलगाय वहां से भाग गई। इसके अलावा बुधवार को ही यहां से कुछ दूरी पर एक हिरणों का झुंड भी लोगों को घूमता दिखाई। वनाधिकारी भी मानते है यमुना के डूब क्षेत्र में काफी मात्रा में देसी-विदेशी पक्षियों के अलावा हिरण, नील गाय, जंगली कुत्ते, जंगली बिल्लियां, अजगर समेत अन्य जानवर रहते हैं। नोएडा सेक्टर-128 का इलाका यमुना के डूब क्षेत्र के पास है। ऐसे में जब लॉकडाउन के दौरान लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे शांत वातावरण के करण यहां पर जंगली जानवर आ सकते हैं। नदी के किनारे-किनारे ये जानवर यहां आ गए होंगो। बता दें कि इससे पहले भी नोएडा की सड़कों पर नील गाय को जीआईपी के पास घूमते देखा जा चुका हैं।