8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिंचिंग के आरोपियों की जमानत के बाद 16 मुस्लिमों ने गांव से किया प्लायन

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हैं सभी आरोपी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:57 PM IST

Muslim migration

लिंचिंग के आरोपियों की जमानत के बाद 16 मुस्लिमों ने गांव से किया प्लायन

बुलंदशहर.उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो मई 2017 को अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक और युवती के गांव से चले जाने के बाद एक अधेड़ मुस्लिम शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका गुनाह बस इतना था कि वह हिन्दू लड़की से प्रेम करने वाले मुस्लिम प्रेमी युवक का पिता था। लड़के-लड़कियों के भागने के बाद उनसे दोनों की जानकारी मांगी गई, लेकिन जब वह इसकी जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद उनकी पीटपीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप के मुताबिक लिंचिंग की इस घटना को अंजाम देने वाले हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गाँव में तनाव की स्थिति बन गयी थी। इस दौरान मृतक के परिजनों की तहरीर पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। बताया जाता है कि जेल भेजे गए सभी आरोपी हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थे।

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू का गांव है। वर्ष 2017 में दो मई को गुलाम मोहम्मद नाम के वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी, अब जब आरोपी जमानत पर छूट कर आ गए हैं तो गांव में दोबारा दहशत का माहौल है और पीड़ित पक्ष के 15-16 लोग गांव छोड़ कर चले गए हैं।

अब इस मामले में सभी पांचों आरोपियों की जमानत हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिवारों में दहशत है। दरअसल, आरोप है कि इन आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद अपनी हरकत फिर से शुरू कर दी है। यही वजह है कि आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार गांव छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। प्लायन का यह मामला पुलिस के भी संज्ञान में है, लेकिन पुलिस कह रही है की किसी अन्य कारण से उन लोगों ने गांव छोड़ा है। हालांकि, इसके साथ ही पुलिस यह भी कह रही है कि यदि आरोपियों के डर और धमकी से गांव छोड़ा है तो जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


वहीं, इस पूरे मामले में मृतक के बेटे शकील का कहना है कि जब से युवा वाहिनी के युवकों की जमानत हुई है। तब से गांव में जीना दुश्वार हो गया है। जब हम किसी काम से गांव में जाते हैं तो वह गलत निगाह से देखते हैं और धमकी देते है कि गांव में अभी तो एक को मारा है। अब एक-एक करके सबको मारेंगे। उसी डर से हम लोग गांव छोड़कर अलीगढ़ जा रहे हैं। मृतक की पड़ोसन गुड़िया के मुताबिक गांव के जो लोग हत्या में शामिल थे, वह अब खुलेआम गांव में कहते घूम रहे है हैं कि अभी तो एक ही मारा है। अभी कई और लोगों को ठिकाने लगाना है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की इस तरह की बयानबाजी से हम हम सभी दहशत में हैं। इसी वजह से अपना मकान छोड़कर जा रहे हैं। वहीं, मृतक के दूसरे परिजनों ने भी कहा कि हमें भी ऐसे माहौल में रहने में डर लगता है।