
बुलंदशहर। आगरा एत्मादपुर के भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान के दामाद की ऑडी कार शुक्रवार को आई-20 कार से टकरा गई। एनएच 91 पर दो कारों में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि विधायक के दामाद प्रतीक की कार दो बार पलटे खाकर रॉन्ग साइड जा गिरी। जिसमें कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार विधायक के दामाद की कार दिल्ली से पहासू जाते समय एनएच 91 पर खुर्जा बाईपास पर हादसा का शिकार हो गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। वहीं घटना में ऑडी कार का ड्राइवर और विधायक का दामाद घायल हो गए। वहीं हादसे होने के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ऑडी कार व आई-20 के मध्य टक्कर हो गयी थी। जिसमें ऑडी कार चालक प्रवीण घायल हो गया है। जिसको हायर सेन्टर दिल्ली रेफर किया गया है। दोनो पक्षों की प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगाकर छतिग्रस्त कारों को हटवाया और हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारू कराया। उधर, पुलिस ने आई-20 कार के चालक को हिरासत में ले लिया।
Updated on:
13 Mar 2020, 4:27 PM IST
Published on:
13 Mar 2020, 4:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.