युवा वर्ग सेल्फी लेने के लिए अपनी जान को भी दांव पर लगाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। कहीं चलती ट्रेन से सेल्फी सेल्फी के वीडियो सामने आती है, कोई नहर के किनारे खड़े होकर, तो कहीं स्टंट कर करके युवा सेल्फी लेते नजर आ जाते हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद का सामने आया है जहां जहां कुछ युवा पानी की टंकी पर चढ़कर जान को जोखिम में डालकर सेल्फी खींचते हुए नजर आ रहे हैं। युवकों को अपनी जान की कोई परवाह ही नहीं है इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।