उन्होंने कहा कि हर साल राज्य में सड़क हादसों में डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। जबकि लाखों लोग घायल हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। परिवहन मंत्री ने कहा कि बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के, नशा करके, तेज गति, मोबाइल फोन व ईयरफोन का प्रयोग कर गाड़ी न चलाएं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर हादसों का कारण बने ब्लैक स्पॉट्स को खत्म किया जा रहा है। साथ ही चालान के लिए ऑटोमेटिक कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ओवरस्पीडिंग पर चालान काटे जा रहे हैं।