आप अपने मोबाइल पर 1 दबाकर अपनी सहमति दे सकते हैं। इसके बाद आपको आधार नंबर मोबाइल पर दर्ज करना होगा। एक बार फिर से 1 दबाकर इसे कंफर्म करें। इसके बाद एक वन टाइम पासवर्ड OTP आपके मोबाइल मैसेज पर आएगा। इसके बाद IVR प्रक्रिया के तहत आपको अपने मोबाइल ऑपरेटर को आपके डाटा को इस्तेमाल करने की अनुमित देनी होगी। इसके तहत आपका नाम, फोटो, जन्मदिन जैसे रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद IVR आपके मोबाइल नंबर को कंफर्म करेगा। इसे कंफर्म करने के बाद आपसे OTP डालने के लिए कहा जाएगा।