3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr: प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ DM की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल को किया सस्‍पेंड- देखें वीडियो

Highlights Pollution को लेकर जिला प्रशासन है सख्त DM को जंगल में दो जगह लगी मिली आग कूड़ा जलाने वालों की शिकायत करने के लिए जारी किया नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Nov 2019, 10:59 AM IST

dm.jpg

बुलंदशहर। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में प्रदूषण (Pollution) को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जगह-जगह पराली जलाए जाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। बुलंदशहर (Bulandshahr) में रविवार देर रात आहार थाना क्षेत्र में दो जगह जंगल में आग लगी मिली। जिलाधिकारी ने तत्काल पहुंचकर आग को बुझाया। साथ ही उन्‍होंने लापरवाही बरतने पर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा पराली या कूड़ा जलाने वालों की शिकायत करने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:Bulandshahr: एक फोन कॉल ने खोला युवती की हत्‍या का मामला, पिता का चौंकाने वाला राज आया सामने- देखें वीडियो

डीएम ने रात में क्षेत्र का लिया जायजा

वायु प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए बुलंदशहर डीएम (Bulandshahr DM) ने एक ऐप भी लांच किया है। इस पर लोग आदेश नहीं मानने वालों की शिकायत कर सकते हैं। प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है। रविवार देर रात को डीएम ने क्षेत्र का जायजा लिया। जब वह अनूपशहर तहसील के आहार मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर रोड पर पहुंचे तो वहां उन्‍हें दो जगह जंगल में आग लगी मिली।

यह भी पढ़ें:Moradabad: पत्‍नी ने सास-ससुर के लिए लिखी ये बातें तो मान गया पति

अनूपशहर आहार के लेखपाल को किया निलंबित

जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर गाड़ी रुकवा कर आग बुझवाई। साथ ही उन्‍होंने DFO को फ़ोन पर सख्त निर्देश दिए कि शाम के समय रेंजर्स और फायर वाचर्स की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त करे। इसके बाद उन्‍होंने अनूपशहर आहार के लेखपाल को भी लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही डीएम रविंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि कहीं भी पराली या कूड़ा कचरा न जलाएं। अगर कहीं जलते हुए देखते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम न. 05732- 282828 पर सूचना दें। दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।