3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: पत्‍नी ने सास-ससुर के लिए लिखी ये बातें तो मान गया पति

Highlights Moradabad के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया मामला परिवार परामर्श केंद्र में पति और पत्‍नी की हुई काउंसिलिंग कुछ दिन पहले SSP से मिलकर शिकायत की थी महिला ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 Nov 2019, 3:07 PM IST

bride.jpg

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार (Sunday) को एक दंपति की काउंसिलिंग हुई। इसमें काउंसिलंग के बाद पति और पत्‍नी के बीच 11 साल पुराना रिश्‍ता टूटने से बच गया। इस दौरान युवती ने पति की शर्त मानी तो पति उसके साथ रहने के लिए राजी हो गया।

यह भी पढ़ें:Moradabad: मासूम जिसकाे कहती थी ताऊ, उसने ही स्‍कूल में की रेप की कोशिश

11 साल पहले हुई थी शादी

मुरादाबाद (Moradabad) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 11 साल पहले हुई थी। युवक पेशे से ठेकेदार है। ठेकेदार की पत्‍नी कुछ दिन पहले एसएसपी (SSP) से मिली थी। उसने ससुरालियों पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि उसके माता-पिता ने ससुरालियों को उनकी मांग के अनुसार दहेज दिया है। उनकी मौत के बाद भी ससुराली उससे दहेज मांग रहे हैं। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उसको 11 नवंबर को घर से निकाल दिया गया। एसएसपी ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया।

यह भी पढ़ें:Moradabad: शादी को हो गए चार साल पर नहीं हुई कोई संतान, पुलिस के सामने पत्‍नी ने पति की खोल दी पोल

पति ने रखी शर्त

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी संध्‍या रावत का कहना है कि रविवार को पति और पत्‍नी की काउंसलिंग हुई है। काउंसलर गरिमा सिंह ने उनकी काउंसलिंग की है। इसमें पता चला कि मामला दहेज उत्‍पीड़न का नहीं है। ठेकेदार की पत्‍नी उसके माता-पिता से अच्‍छा व्‍यवहार नहीं करती थी। वह उनकी बात भी नहीं मानती थी। काउंसलिंग के दौरान पति ने कहा कि वह अपनी पत्‍नी से प्‍यार करता है। वह उसको अपने साथ ही रखना चाहता है। साथ ही उसने शर्त रखी कि उसकी पत्‍नी सास-ससुर से अच्‍छा व्‍यव‍हार करे। इस पर पत्‍नी ने भी लिखकर दिया कि वह सास-ससुर से अच्‍छा व्‍यवहार करेगी। इसके बाद पति और पत्‍नी दोनों साथ में रहने को राजी हो गए।