बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसकी वजह बुलंदशहर में पिछले 24 घंटे में पुलिस की तीसरी मुठभेड़ होना है। पुलिस ने तिसरी मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी बदमाश का दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश में जुटी है।