7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासा: प्रशांत नट ने इस तरह उतारा था इंस्पेक्टर सुबोध को मौत के घाट, देंखे वीडियो-

बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट का कबूलनामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2018, 9:54 AM IST

bulandshahr

बड़ा खुलासा: प्रशांत नट ने इस तरह उतारा था इंस्पेक्टर सुबोध को मौत के घाट, देंखे वीडियो-

बुलन्दशहर. बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी प्रशांत नट को बुलंदशहर-नोएडा बॉर्डर से क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बुलंदशहर-नोएडा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया है। वहीं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुमित की मौत का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि हिंसा में घिरने के बाद इंस्पेक्टर सुबोध ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई थी, जो सुमित को लगी थी।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा- इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने पांच बजे प्रशांत नट निवासी ग्राम चिंगरावठी को बुलंदशहर-नोएडा बॉर्डर से क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशांत नट नोएडा जाने की फिराक में था। एसएसपी ने बताया कि प्रशांत नट ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या उन्हीं की पिस्टल से उसने ही की थी। पुलिस ने प्रशांत नट की गिरफ्तारी के बाद घटना का सीन रिक्रिएट किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पर सबसे पपहले कलुआ नामक युवक ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया था। वहीं सुमित ने भी पथराव किया, जिससे इंस्पेक्टर सुबोध खेत में ही गिर गए। इसी बीच सुबोध ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जो सुमित को लगी। इसके कुछ देर बाद जॉनी, राहुल और डेविड के साथ लौटे प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर सुबोध से उनकी पिस्टल छीन ली और सुबोध को उनकी आंख के पास गोली मार दी। इससे सुबोध की मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी तक पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस जाॅनी, राहुल और डेबिड को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं इंस्पेक्टर सुबोध पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोपी कलुआ अभी फरार है। जाॅनी के पास भी पिस्टल होना बताया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अब जाॅनी, राहुल और डेबिड को पिस्टल एवं पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में योगेश नहीं, इसके शामिल होने के मिले सबूत