8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसा: अब जाटों आैर संतो ने पुलिस को दी चेतावनी कर दिया ये बड़ा एेलान

बुलंदशहर बवाल में सुमित की मौत को लेकर की यह मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 Dec 2018, 6:10 PM IST

news

बुलंदशहर हिंसा: अब जाटों आैर संतो ने पुलिस को दी चेतावनी कर दिया ये बड़ा एेलान

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर में कथित गोवश के अंश मिलने की सूचना पर भड़की हिंसा के बाद हुर्इ इंस्पेक्टर आैर सुमित की हत्या के बाद जाट समाज ने बड़ा एेलान कर दिया।उन्होंने पुलिस को सही जांच करने की चेतावनी दी है।इसके साथ ही जाट समाज ने 30 दिसंबर को महापंचायत करने का दावा किय है।

यह भी पढ़ें-शादी समारोह में गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब, परिजनों ने जतार्इ एेसी आशंका- देखें वीडियो

इनके हक में किया जाएगी पंचायत

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट और एचआरडी हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र तोमर ने कहा कि पुलिस इस मामले में बहुत ही धीमी जांच कर रही है।पुलिस को 30 दिसंबर तक का समय दिया है।इस समय में पुलिस सही जांच करें।अन्यथा 30 दिसंबर को जाट समाज के लोग बुलंदशहर में महापंचायत करेंगे।उधर, अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती रविवार को काला आम चौक स्थित मलका पार्क के गेट पर अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें-Video: घर में शख्स को बंधक बनाकर इतने पशुआें को लूटकर फरार हुए बदमाश, कीमत जानकर दंग रह गये लोग

संतों ने की मांग इनसे करार्इ जाये जांच

वहीं संत परिषद का कहना है कि स्याना में हुई हिंसात्मक घटना की जांच न्यायिक मैजिस्ट्रेट से कराई जाए। वहीं यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 3 दिसम्बर को हुए बवाल में मारे गए सुमित को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने योगी सरकार आैर पुलिस पर सही काम न करने के आरोप लगाये। वहीं बता दें कि अब तक पुलिस १७ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए वायरल वीडियो में उनकी पहचान करने में जुटी है।