बुलंदशहर. स्याना क्षेत्र में 3 दिसंबर को गोकशी की घटना को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित नाम के एक युवक की जान चली गई थी। हिंसा के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन घटना के तीन हफ्ते बाद भी पुलिस अभी तक सभी आरोपी नहीं पकड़ सकी है। वहीं गोकशी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि गोकशी के मामले में पुलिस अब तक 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।