23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / Bulandshahr: कोरोना पॉजिटिव दो मरीज हुए ठीक, मचा हड़कंप

Bulandshahr: कोरोना पॉजिटिव दो मरीज हुए ठीक, मचा हड़कंप

Highlights . कोरोना वायरस के जनपद में ठीक हुए दो मरीज. परिवार के तीन लोगों को कराया गया था भर्ती. एक की रिपोर्ट अभी आनी बाकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Apr 2020, 4:02 PM IST

police3.jpg

बुलंदशहर। लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना वायरस के मरीज आए दिन सामने आ रहे हैं। साथ ही ठीक भी हो रहे हैं। जनपद में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए है। वहीं, एक महिला करोना पॉजिटिव पाई गई है। सिकंद्राबाद के बीर खेड़ा निवासी अतुल और उनकी पत्नी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थी। उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। हालांकि, अभी अतुल की मां की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: Rampur: गांव को सैनिटाइज कर रहे युवक से मारपीट के बाद जबरन सैनिटाइजर पिलाया, मौत

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के वीर खेड़ा निवासी अतुल कुमार नोएडा एक कंपनी में काम किया करते है। तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और 29 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद पत्नी और उनकी मां की रिपोर्ट भी भेजी गई थी। जिसमें पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिन्हें उपचार के लिए खुर्जा अस्पताल में रखा गया था और बाद में मेरठ मेडिकल भेज दिया गया। शनिवार को पति और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें रविवार को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, अभी अतुल की मां की रिपोर्ट आनी बाकी है। अतुल की मां की एक रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। दूसरी का इंतजार किया जा रहा है। अभी भी जिले में 15 मरीज पॉजिटिव है, जबकि एक डॉक्टर की मौत हो चुकी है।

एक महिला आई पॉजिटिव

जनपद कोतवाली नगर इलाके में एक और महिला जमाती के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाई गई है। परिवार का एक शख्स दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुआ था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डीएम व एसएसपी ने इलाके को सैनिटाइज कराया और सभी से घरों में रहने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर—घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें: 6 वर्षीय बच्चे ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे, पुलिसकर्मी भी कर रहे सराहना