
VIDEO: महिला को करंट से बचाने में युवक की गई जान
बुलंदशहर. खुर्जा के मुरारी नगर में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। बताया गया है कि युवक ने महिला को बचाने के लिए पहुंचा था। लेकिन वह खुद की बिजली की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि मामले की सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने देरी से बिजली काटी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। दरअसल, बिजली का तार टूट कर लोहे की सीढ़ियों पर जा गिरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चपेट में आई महिला के शोर मचाने पर युवक मौके पर पहुंचा था। महिला को बचाते समय वह बिजली की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मृतक दीपक के परिजनों ने बिजली विभाग के ऑफिस पर शव रखकर प्रदर्शन किया। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग की। बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने पीड़ित के परिजनों को मुआवजे के तौर पर दो लाख का चेक देकर मामला शांत कराया। खुर्जा के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि मामला सामने आते ही कार्रवाई की गई।
Published on:
26 Jul 2019 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
