बुलंदशहर। Delhi-NCR समेत देश के दूसरे हिस्सों में प्रदूषण कम नहीं हो रहा हैं। जिला प्रशासन भी लगातार pollution की रोकथाम के लिए प्रयास कर रहा हैं। DM रविंद्र कुमार ने शनिवार को जिले में छापेमारी कर कई कंपनियों को सील किया। दरअसल, इन कंपनियों को बंद करने के निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए थे। उसके बाद भी कंपनी चलाई जा रही थी। जिला प्रशासन ने प्रदूषण की रोकने के लिए प्राणवायु मोबाइल ऐप(Mobile app) लांच किया है।