दरअसल, मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के रिसाल दारान मौहल्ले का है। जहां देर मंगलवार देर रात दो पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा लोग दोनों पक्ष के घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।