जानकारी के अनुसार ईकोटेक टू स्थित उद्योग विहार कॉलोनी में रामचंद्र अपने परिवार के साथ रहते है। वह कारोबार करते थे, लेकिन कुछ समय पहले ही उनका कारोबार बाद हो गया। इससे रामचंद्र मानसिक रूप से परेशान होकर काला जादू करने लगे। इसका उनकी पत्नी विरोध करती थी। जिसके चलते रामचंद्र ने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत कॉलोनी के लोग अक्सर उसके बेटे से करते थे, लेकिन बेटे को इस पर विश्वास नहीं हुआ। कुछ दिन पहले शक होने पर बेटे ने पिता की हरकत पता लगने के लिए चुपके से घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। जिसमें पिता द्वारा मां की निर्मम तरीके से पिटाई की घटना कैद हो गई। पिता रामचंद्र ने मां की पिटाई में हैवानियत पार कर दी। पिता की हैवानियत कैद हो गई। इस पिटाई के दौरान युवक की मां के सिर में गहनी चोट आई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।