बुलंदशर खुर्जा में शनिवार की देर शाम पूर्व कांग्रेस विधायक बंसी पहाड़िया ने उन्नाव रेप हत्याकांड मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता और साधु बलात्कार की घटनाओं में लिप्त हैं। यह सरकार कैसे बलात्कारियों को न्याय दिला पाएगी। प्रदेश और केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।