दरअसल, खुर्जा के रूपवास पंचगई गांव निवासी एक परिवार का बेटा हरिद्वार से कांवड़ लेकर खुर्जा लौटा था। परिवार के सभी सदस्यों ने बेटे के खुर्जा पहुंचने पर सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद परिवार कांवड़ लेकर आए अपने बेटे के साथ ऑटो में सवार होकर देर रात गांव वापस लौट रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।