उधर, गांव में अपनी भाभी पूनम के साथ खेत से चारा लेकर लौट रहे दलित विकास पुत्र जयपाल पर भी हमला किया गया, जिससे उसके सिर में कई टांके आए है। आलम यह है कि दहशत में आए दलित लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। वहीं, अधिकारियों में हड़कंप मचा है। एसपी देहात राजेश कुमार पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद तक अधिकारी हालात को काबू करने के प्रयास में जुटे थे।