25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर मेरठ में दो दिन रहेगी सरकार, इन मुद्दों पर होगी चर्चा आैर होंगे अहम फैसले

मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर मेरठ में दो दिन रहेगी सरकार, इन मुद्दों पर होगी चर्चा आैर होंगे अहम फैसले

कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के 750 सदस्य लेंगे हिस्सा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 1:53 PM IST

meerut

मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर मेरठ में दो दिन रहेगी सरकार, इन मुद्धों पर होगी चर्चा आैर होंगे अहम फैसले

मेरठ। दो दिन प्रदेश सरकार मेरठ में रहेगी। भारतीय जनता पार्टी की दो दिन होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार के सभी मंत्री और जिले के पदाधिकारियों सहित विधायक और सांसद तक भाग लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक आगामी 11 और 12 अगस्त को होगी। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। मेरठ जिले के पदाधिकारियों सहित पश्चिम उप्र का भाजपा संगठन इस बैठक को सफल बनाने में जुटा हुआ है। पश्चिम उप्र के अध्यक्ष और प्रभारी अश्वनी त्यागी ने इसकी कमान खुद अपने हाथों में ली हुई है। वह पूरी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

यह भी देखेंः राम मंदिर पर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी की भाजपा को ये चेतावनी

मेरठ में होगा वीवीआईपी का आगमन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में प्रदेश से लेकर केंद्र के भी मंत्रियों का आगमन होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। अमित शाह पश्चिम क्षेत्र के विधायकों और सांसदों का दमखम परखकर 2019 की जीत का फार्मूले भी बताएंगे। विधायकों और सांसदों के रिपोर्टकार्ड को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष देंखेगे। पिछले चार वर्षों में पश्चिम के सांसदों ने कितने विकास कार्य करवाये हैं और उनकी अपने क्षेत्र में कितनी पकड़ है। इसकी भी जानकारी करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में 92 जिला और महानगर अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के तीन सौ सदस्य, 324 विधायक और 67 सांसद भाग लेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में कुल 750 लोगों के भाग लेने का अनुमान है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा की इस बड़ी बैठक के खिलाफ अधिवक्ताआें ने दी यह कड़ी चेतावनी, चारों आेर मच गर्इ खलबली

जोरों पर चल रही तैयारी

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक की तैयारी धीमी चल रही है, लेकिन गुरुवार को नौ अगस्त को शिवरात्रि के बाद से इसकी तैयारियां जोर पकड़ेंगी। दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक बाईपास स्थित सुभारती पुरम में होगी।

2019 चुनाव और दलित होगा प्रमुख मुद्दा

सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव तो मुख्य मुद्दा होगा ही साथ ही दलित मुद्दा भी भाजपा पदाधिकारियों के लिए प्रमुख होगा। प्रदेश में जिस तरह से वोटाें का समीकरण बन रहा है। उससे भाजपा के लिए आने वाले चुनाव की डगर मुश्किल लग रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विपक्षी गठबंधन को लेकर इतना चिंतित नहीं है, जितना कि दलितों के भाजपा से छिंटकने से हैं।

बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष

क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि दो दिवसीय बैठक की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे। पश्चिम के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दस अगस्त से तैयारियां जोरों पर होंगी।