5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीकर ससुराल पहुंची दुल्हन निकली गर्भवती, पत्नी की हालत देखकर पति के उड़े होश

पति ने एसएसपी दरबार में लगाई गुहार मामला सुनकर पुलिस भी चकरा गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Mar 2020, 7:30 PM IST

bride

,,

बुलंदशहर. पुलिस के सामने गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस के भी सिर चकरा गए। दरअसल, यहां एक शख्स एसएसपी संतोष कुमार सिंह के ऑफिस पहुंचकर अपनी पत्नी की शिकायत की। उस शख्स ने बताया कि सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसके परिजनों ने शादी करा दी। युवती के ससुराल आने के बाद पता चलता है कि युवती दो माह की गर्भवती है। इसके बाद पति ने पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसका यह बच्चा भी उसी प्रेमी का है। इसके साथ ही युवती ने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इसी से परेशान होकर युवक मामला एसएसपी दरबार पहुंचा और मामले को सुलझाने की अपील की। इसके बाद महिला भी थाने आ गई।

यह भी पढ़ें: नोएडा में सरे राह बाइक सवार तीन बदमाश ने व्यापारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

गौरतलब है कि एक युवक की शादी 15 फरवरी को नईमंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन के पेट में दर्द हुआ, जिसकी जांच कराने के लिए पति जिला अस्पताल ले गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। यह सुनकर पति के होश उड़ गए। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी से पूरी कहानी पता की। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसका अलीगढ़ का रहने वाला एक प्रेमी है, जो सिकंदराबाद में अपनी बहन के घर रहता है। इसके बाद मामले के लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे पति ने बताया कि एसएसपी को बताया कि यदि उसे उसके घर भेज दिया तो उसके परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को भी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी एसएसपी ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह को बुलाया और युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। इसके साथ ही आदेश दिया कि युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। तब तक उसे जिला अस्पताल के ज्योति केंद्र में रखा जाए। पुलिस ने युवती की सुरक्षा में महिला कॉन्स्टेबल भी ज्योति केंद्र में तैनात कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग से 5 बच्चों की हालत बिगड़ी, परिवार में मचा कोहराम

जब यह मामला एसएसपी संतोष कुमार सिंह के सामने गुरुवार को जब यह मामला सामने आया तो सीओ ऑफिस से लेकर एसएसपी तक इस केस को सुलझाने में लगे रहे। हालांकि, केस इसके बाद भी नहीं सुलझ पाया।