घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क पर गिरे टिम्बर व्यापारी का नाम संजय मित्तल है। आज शाम करीब 5 बजे जब संजय मित्तल अपनी कार सेंट्रो से बाल कटवाने स्टाइल मिरर पर आए थे और सैलून के बाहर जैसे ही दुकान में अंदर जाने के लिए अपनी कार से बाहर निकले, तभी पल्सर सवार तीन बदमाश आये और संजय पर ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हाथ में गोली लागने से संजय मित्तल सड़क पर गिर गए। तभी सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल संजय को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, स्थिति नॉर्मल है।