5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड पॉइजनिंग से 5 बच्चों की हालत बिगड़ी

बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती दो बच्चों की हालत बताई जा रही है गंभीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Mar 2020, 12:17 PM IST

child.png

शामली. एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत फूड प्वॉइजनिंग के चलते बिगड़ गई। सभी बच्चों को परिजनों ने गंभीर हालत में शामली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर सभी बच्चों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, दो बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक शाम के खाने में बच्चों ने मटर और चावल खाए थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। इसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर फिर लिंचिंग, दो मुस्लिम युवकों को जानवरों की तरह पीटा गया

शामली जनपद के गांव मुंडेट खुर्द निवासी ब्रहम सिंह के घर में बुधवार की शाम के समय भोजन में मटर और चावल बनाए गए थे। परिवार के सभी लोगों ने मटर और चावल का भोजन किया। लेकिन, उसके परिवार के पांच बच्चे अंशुल, रितु, मधुर, अंजलि, विशाल की हालत बिगड़ गई। इस दौरान सभी बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई। इसके बाद बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में इन्हें शामली राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी बच्चों का इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक दो बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उनका भी इलाज शामली हॉस्पिटल में ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी कारोबार पर वर्चस्व के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश के 3 आरोपी गिरफ्तार

शामली राजकीय हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र का कहना है कि बच्चों ने बॉयल राइस खाए थे, जिससे मामला फूड प्वॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। दो बच्चों की हालत गम्भीर है। सभी को भर्तीकर लिया गया है और उपचार किया जा रहा है।