5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रॉपर्टी कारोबार पर वर्चस्व के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश के 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से रिवॉल्वर और कार बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Mar 2020, 1:09 PM IST

noida_1.png

नोएडा. प्रॉपर्टी के कारोबार पर वर्चस्व स्थापित के साथ पुरानी रंजिश के कारण चार दिन पहले नोएडा के सैक्टर 5 स्थित हरोला के बरात घर के बाहर न्यू अशोक नगर कि एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया था । पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार भी बरामद कर लिए हैं। खास बात ये है कि पकड़े गए तीनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना से दहशत, सीएमओ ने जिले की 1000 कंपनियों को भेजा नोटिस

नोएडा के सैक्टर 20 कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में खड़े शेखर, कुनाल उर्फ लालू डेढा हिमांशु उर्फ रिंकू को पुलिस नोएडा के गोलचक्कर के पास से पकड़ा है। जबकि तीन आरोपी अजमल, कपिल एक अन्य फरार बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी पुलिस कर रही। इन सभी पर दिल्ली के न्यू अशोक निवासी रामकुमार गिरि पर जान से मारने की नियत से गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का मुकदमा दर्ज है। यह केस मुकेश कुमार ने दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ ही 32 बोर की पिस्टल और 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

डीसीपी अभिनंदन शर्मा ने बताया की आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनका रामकुमार गिरि से प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इससे पहले भी झगड़े के सम्बन्ध में थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया था तथा रामकुमार गिरि ने एक आरोपी कुनाल डेढा के ऊपर जान लेवा हमला करने का आरोप है। इस गोलीबारी की घटना मे नामदर्ज आरोपियों के अलावा अजमल व एक अन्य साथी जिसे कपिल जानता है को घटना मे शामिल होना बताया गया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।