5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में कोरोना से दहशत, सीएमओ ने जिले की 1000 कंपनियों को भेजा नोटिस

कोरोना पीड़ितों के लिए नोएडा में 19 बेड रिजर्व ईरान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, चीन से लौटने वालों पर निगरानी 13 देशों से लौटने वालों की स्क्रीनिंग के दिए गए आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Mar 2020, 2:17 PM IST

73545810.jpg

नोएडा. दिल्ली और तेलंगाना में कोरोना वायरस के एक-एक मामले सामने की खबर के साथ ही प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में सीएमओ ने जिले की 1000 कंपनियों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में आदेश दिया गया है कि विदेशों से लौटने वाले कर्मचारियों की सूचना फौरन स्वास्थ्य विभाग को दी जाएं। गौरतलब है कि पिछले दिनों नोएडा का एक व्यक्ति दक्षिण कोरिया से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा गया। हालांकि, इस मामले में सबसे अच्छी बात ये रही कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव (कोरोना नहीं मिला) आई है।

यह भी पढ़ें: विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चीन में कोरोना के मामले सामने आने के बाद जिले में 19 बेड इसके लिए रिजर्व किए गए थे। सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में 9 बेड आरक्षित हैं। 10 बेड ग्रेनो के जिम्स में रिजर्व रखे गए हैं। ईरान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वालों की स्क्रीनिंग का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी तक नोएडा में एक भी केस में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। नोएडा में कोरिया, चीन, सिंगापुर, ईरान आदि से बड़ी संख्या में व्यवसायियों का आना-जाना होता है। कई कर्मचारी भी इन देशों के यहां की कंपनियों में काम करते हैं।

Noida: कोरोना के डर से बंद किया गया स्‍कूल, बच्‍चे के पिता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, छह और मरीज मिले

विदेश से लौटते ही जांच कराने के आदेश
गौतम बुधनगर के सीएमओ ने अपने नोटिस में कहा है कि चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर समेत 13 देशों से आने वालों की स्क्रीनिंग कराई जाए। इसके अलावा जिले में 19 बेड कोरोना वायरस के पीड़ितों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। बताया जाता है कि अब तक 340 लोग चीन से लौट चुके हैं। इनमें से 30 के सैंपल में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।


हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि सांस फूलने, बुखार, खांसी की शिकायत होने पर 01123978046 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। वहीं, सीएमओ ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपको कोरोना वायरस से संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो आप उन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ये हैं बचाव के तरीके
नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई की डॉ. सुमी की मानें तो इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए बिना हाथ धोएं आंख, नाक, कान को न छुएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बुखार और फ्लू के मरीजों के पास मुंह ढककर ही निकलें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोएं। वहीं, छींकते वक्त मुंह पर रुमाल जरूर रखें।


विदेश से लौटने वालों पर रखी जा रही विशेष नजर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में अब तक 340 लोग चीन से लौट चुके हैं। इसमें से 30 लोगों के सैंपल की जांच दिल्ली भेजी गई थी। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विदेश से आने वालों को 28 दिनों तक निगरानी में रखा जा रहा है। उनके घर में ही आइसोलेशन वॉर्ड बनाकर निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों की रोजाना सुबह-शाम जांच भी कर रही है। संदिग्ध मामलों में सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।