उधर, पीआईबी की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई कि छह अन्य लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी नई दिल्ली के मरीज के संपर्क में आए थे। उनको आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके सैंपल आगे की जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। इनके संपर्क में आने वालों की पहचान शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि ये छह लोग कहां के हैं और कौन हैं।