बुलंदशहर। अयोध्या में रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। जिका लाइव प्रसारण देश भर में किया जाएगा। इस बीच राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। देशभर से लोग मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। इस कड़ी में बुलंदशहर के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने पांच किलो से अधिक वजनी चांदी की ईटें राम मंदिर के लिए दान की हैं।